हर आत्महत्या तोड़ती है एक परिवार और समाज : डॉ. यू.के. सिन्हा

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर बुधवार को शहर में निकाली गई रैली में प्रख्यात मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि “जीवन ईश्वर का दिया अनमोल उपहार है, इसे यूँ ही न गंवाएँ। आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जागरूकता, करुणा और समय पर सहयोग से हर कठिनाई पर विजय पाई जा सकती है।”

उन्होंने बताया कि साल दुनिया भर में सात लाख से अधिक आत्महत्या के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। हर आत्महत्या के साथ सिर्फ एक जीवन नहीं, बल्कि पूरा परिवार और समाज टूट जाता है। हमें मिलकर यह संदेश देना होगा कि जीवन अमूल्य है और हर पीड़ा का इलाज संभव है।
उन्होंने कहा कि संवेदना न्यूरो सायकियेट्रिक रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड हर वर्ष “कार्रवाई के माध्यम से आशा का सृजन” विषय के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाकर समाज को जागरूक करने का कार्य करता है।

यह रैली संवेदना न्यूरोसाइकियाट्री रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, उषा श्याम फाउंडेशन, आईएमए डिहरी-डालमियानगर एवं अभिनव कला संगम (अकस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। रैली पाली रोड स्थित कार्यालय से शुरू होकर कर्पूरी चौक, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए पुनः आईएमए कार्यालय पहुंची, जहां डॉ. सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. नवीन नटराज, डॉ. आशीष, अकस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, सचिव नंदन गुप्ता, वरीय अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह, ओमप्रकाश सिंह उर्फ कमल सिन्हा, बरमेश्वर नाथ उर्फ काली बाबू, अमित कुमार गुप्ता, रूपेश राय, महेंद्र सिंह, सिकंदर, सुनील मेहता, संजय सिंह बाला, शिवकुमार, इंद्रदेव सिंह, आशीष प्रकाश, समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा