डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती


डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के 34वें भव्य जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक बुधवार को आयोजित की गई। आगामी 5 सितंबर (शनिवार) को होने वाले इस महोत्सव को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


इसी क्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), डेहरी से मुलाकात कर जयंती महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन को आवश्यक आवेदन भी सौंपा गया।


ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं संचालक गोपाल प्रसाद ने बताया कि बाबा गणिनाथ जी महाराज मधेशिया वैश्य समाज के कुलदेवता हैं और उनकी जयंती प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाई जाती है। इस आयोजन में केवल मधेशिया वैश्य समाज ही नहीं, बल्कि डेहरी एवं आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न समुदायों के हजारों श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन चुका है तथा इस अवसर पर मंदिर परिसर मेले का स्वरूप धारण कर लेता है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा टेंट, पंडाल, आकर्षक विद्युत सज्जा, लाइट, साउंड सिस्टम, मंच निर्माण, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित एजेंसियों को अग्रिम भुगतान कर दिया गया है।


जयंती महोत्सव के दौरान भव्य पूजन-अर्चन, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिताएं तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता से जुड़े कई प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


मंदिर परिसर में आयोजित तैयारी बैठक में ट्रस्टी एवं संचालक गोपाल प्रसाद, अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ गट्टू, नंदन कुमार, ललन प्रसाद, उदय कुमार, मोहन प्रसाद गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, अजय प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, अनिल कुमार उर्फ ब्लू, ललन प्रसाद गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता उर्फ बाबू सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं वैश्य बंधु उपस्थित रहे।


आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा गणिनाथ जी महाराज के 34वें जयंती महोत्सव को सफल, भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की।





Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर