बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

आरा/बड़हरा (भोजपुर)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के प्रसिद्ध बखोरापुर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि बखोरापुर माता रानी का दरबार एक सिद्धपीठ है और यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा पूरे बिहार पर बनी रहे तथा राज्य निरंतर विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़े।

इस अवसर पर संदेश के विधायक राधाचरण सेठ, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा जगदीशपुर के विधायक एवं बिहार सरकार के मंत्री भगवान कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल एवं मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बी.डी. सिंह ने की। आयोजन को सफल बनाने में रविशंकर सिंह, लक्ष्मण तिवारी सहित मंदिर ट्रस्ट के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बी.डी. सिंह ने कहा कि बखोरापुर सिद्धपीठ की ख्याति अब देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच चुकी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। वहीं मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट आजीवन माता रानी की सेवा एवं सिद्धपीठ के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित रहेगा तथा यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं का सदैव स्वागत किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एक दिन पहले से ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली गई थी। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जैसे ही नीतीश कुमार मंदिर प्रांगण में पहुंचे, श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर