महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

कोईलवर (भोजपुर)। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सोमवार को गीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नई आशा के सेतु केंद्र के बच्चों तथा अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र की बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे और बुरे काम की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ें। अच्छी-बुरी बातों को समझने की क्षमता जीवन को बेहतर बनाने के साथ परिवार को भी खुशहाल बनाती है।

उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आज पढ़ाई के कारण जिस स्थान पर वे हैं, वहां बच्चे भी पहुंच सकते हैं। इसके लिए निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत और प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से ब्रश करने, स्नान करने, घर की साफ-सफाई रखने और नियमित पढ़ाई करने के लाभ के बारे में सवाल किए। उन्होंने स्वच्छता की अनदेखी से होने वाले नुकसान के बारे में भी बच्चों को समझाया।

उन्होंने बच्चों से कहा कि घर में गुटखा, जर्दा या शराब का सेवन करने वालों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाएं। नशे में खर्च होने वाला पैसा परिवार की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है, जबकि इससे स्वास्थ्य को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत से व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है।

पुलिस अधीक्षक ने इस टोले के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने और बैंक खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर बताया कि टोले के सभी बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड शीघ्र बनवाए जाएंगे।

विकास मित्र धरमु राम को उन्होंने टोले में आधार कार्ड शिविर लगाकर सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए विशेष रुचि लेने को कहा। आधार कार्ड शिविर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही बच्चे खुशी से तालियां बजाने लगे।

इस अवसर पर नई आशा के संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश, कुंदन कुमार, लवली कुमारी, संगीता देवी और शिवशंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित