बिहार विधानसभा चुनाव 2025 -हो चुका फैसला

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के अगले पांच सालों की सियासत का फैसला हो चुका है। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 18 जिलों में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान के बाद राज्य के मतदाता 11 नवम्बर के दूसरे चरण के 20 जिलों में 122 विधानसभा सीटों के लिए अपनी-अपनी पसंद-नापसंद तय कर चुके हैं। 17वीं विधानसभा की अवधि 22 नवम्बर को समाप्त हो रही है। तैयारी 18वीं विधानसभा के गठन की और सरकार बनाने की है। मतदाताओं ने जो फैसला दिया है, उसका परिणाम 14 नवम्बर की मतगणना में ईवीएम से बाहर आएगा। मतदाताओं ने किस आधार पर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों को चुना? इस बाबत कई-कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैंं।


इसमें कोई शक नहीं कि 20 सालों में नौवीं बार मुख्यमंत्री बन चुके नीतीश कुमार की सरकार बनाने की यह आखिरी सियासी लड़ाई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चमक की अग्निपरीक्षा भी। मतदाताओं ने अपना फैसला दे दिया है। मत-परिणाम यह तय करेगा कि नीतीश कुमार को आगे के लिए मौका मिलेगा या नहीं और यह भी नरेंद्र मोदी की चमक बिहार के संदर्भ में कितनी बरकरार रह गई है। साथ में यह भी कि बिहार की भावी राजनीति की दशा-दिशा क्या होगी?

सभी दल लगातार रैलियाँ कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। एनडीए की ओर से आयोजित सभाओं में नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने बताया कि जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की महिला को 10,000 रुपए दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके साथ ही लगभग दो करोड़ परिवारों को प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान किए जाने की घोषणा भी की गई है।
एनडीए नेताओं ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए इन योजनाओं को बड़े पैमाने पर जनता के बीच रखा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके पास विकास और शासन का लंबा अनुभव है, जबकि दूसरी ओर अनुभवहीन नेता भी मुख्यमंत्री पद का दावा कर रहे हैं।


उधर, महागठबंधन की रैलियों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य में रोजगार सृजन, उद्योग स्थापना और अवसर उपलब्ध कराने के मामले में पिछले 15 वर्षों में क्या ठोस काम हुआ? उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे इस बार परिवर्तन के लिए मतदान करें।

रोहतास जिले के सात विधानसभा की स्थिति :

डेहरी विधानसभा
सासाराम विधानसभा
नोखा विधानसभा
दिनारा विधानसभा
काराकाट विधानसभा
कारागार विधानसभा
चेनारी विधानसभा

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर