कम उम्र में मोहम्मद नुमान ने मुकम्मल किया कुरान शरीफ, परिवार में खुशी की लहर

सासाराम (रोहतास)– कार्यालय प्रतिनिधि। घर में खुशियों की रौनक, परिजनों के चेहरों पर मुस्कान और दुआओं की गूंज के बीच मोहम्मद नुमान ने आज कुरान शरीफ मुकम्मल कर एक अहम मुकाम हासिल किया। कम उम्र में इस उपलब्धि को पाने पर पूरे परिवार में जश्न जैसा माहौल है।

मोहम्मद नुमान के वालिद तारिक अनवर ने बेटे की इस कामयाबी पर अल्लाह का शुक्र अदा किया और कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। दादा अनवर हुसैन और दादी परवीन बानो ने पोते को दुआओं से नवाजते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नाना मोहम्मद मुस्ताक और नानी सेलहा खातून ने भी इसे परिवार के लिए फख्र का लम्हा बताया।

इस खास मौके पर बड़े मामा नौशाद और बड़े पापा आदिल अनवर भी मौजूद रहे। सभी ने मोहम्मद नुमान को मुबारकबाद दी और दीन व दुनिया की तालीम में आगे बढ़ने की दुआ की।परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, लगन और अल्लाह की रहमत का नतीजा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोहम्मद नुमान आगे भी इसी तरह नेक राह पर चलते हुए कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान

Share
  • Related Posts

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    आरा (भोजपुर)-दीपक कुमार सिंह। शहर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वीर कुंवर सिंह पार्क का व्यापक जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आम नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ,…

    Share

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार