बीएमएस और बीबीए के विद्यार्थियों ने जाना उत्पादन व विपणन के क्रियाकलाप

GNSU-BBA-BMS

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय सुधा डेयरी में प्रबंध स्नातक के विद्यार्थियों को औद्योगिक दौरा कराया गया। बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज तथा बीबीए ग्रामीण प्रबंधन के विद्यार्थीगण संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डा. भवानी शंकर गुप्ता एवं कोर्स समन्वयक डा. मुकेश कुमार के नेतृत्व में रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट में उत्पादन इकाई का गहन अध्ययन किया और साथ में विपणन से संबंधित कार्यों के साथ ही सप्लाई चेन प्रबंधन तथा उत्पादन में आवश्यक सामग्री एवं इनकी प्रोसेसिंग को भी समझा।
संस्थान के डीन प्रो. आलोक कुमार ने बताया कि बच्चे विपणन, वित्त, मानव संसाधन, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन इत्यादि तो कक्षा में पढ़ते ही हैं परंतु ऐसे कार्यक्रमों से वो अध्ययन होता है जो पुस्तकों में नहीं मिलता। प्रबंधन में फील्ड विजिट का अपना महत्व है और ये इनके पाठ्यक्रम का अक्षुण्ण हिस्सा है। फाइनल वर्ष के ये विद्यार्थी अब एक सेमेस्टर और अध्ययन करके कॉरपोरेट जगत से रूबरू होंगे जिसके लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी होते हैं।

इस अवसर पर श्रीमंत कुमार, चीफ एक्जीक्यूटिव, आनंद अनिल, डेप्युटी प्रबंधक, नीतीश कुमार, सहायक प्रबंधक, अविनाश, तकनीकी अफसर ने सुधा डेयरी की ओर से एफएमएस दल का स्वागत कर उन्हे प्लांट विजिट करवाया और समस्त आवश्यक जानकारी दी। एकेडमिक डायरेक्टर जीएनएस विश्व विद्यालय सुदीप कुमार सिंह, पीआरओ भूपेंद्र नारायण सिंह समेत कुलपति प्रो. एमके सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने बच्चों को बधाई दी।

(रिपोर्ट, तस्वीरः भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर