बिहार में पहली बार सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता, 19 राज्यों की 57 टीमें पहुंचीं जमुहार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, देव मंगल सभागार में शुक्रवार की शाम एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

आयोजन की मेजबानी नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार ने की, जहां अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि, “बिहार में पहली बार सीबीएसई राष्ट्रीय खेल आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी तथा बिहार के शैक्षणिक संस्थानों का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगी।” उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन सभी खिलाड़ियों और टीमों को सर्वोत्तम सुविधा, मान-सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा।

इस अवसर पर सीबीएसई पदाधिकारीगण, टेक्निकल पदाधिकारी, खेल रेफरी, आयोजन प्रबंधन टीम के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, सशैल फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती शैल सिंह, नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह, बोर्ड सदस्य निरुपमा सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. संगीता कुमारी, एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष एवं शिक्षकगण और भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कुल 19 राज्यों से 57 टीमें शामिल हो चुकी हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ शनिवार की सुबह मार्च पास्ट एवं मशाल प्रज्ज्वलन के साथ होगा।

Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश