प्रक्षेत्र भ्रमण द्वारा समेकित कृषि प्रणाली को बढ़ावा : किसानों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। “कौशल से किसान समृद्धि” कार्यक्रम अंतर्गत असम राज्य के किसानों के लिए जारी एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों में समेकित कृषि प्रणाली के प्रति गहन समझ विकसित करने के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर असम के सभी 15 प्रगतिशील किसानों को वैशाली जिले के लालगंज स्थित निषाद फार्म ले जाया गया, जो लगभग 15 एकड़ में फैला हुआ है।फार्म के संचालक गौतम साहनी ने किसानों को समेकित कृषि प्रणाली के विभिन्न आयामों जैसे – बत्तख पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं बागवानी की नवीन तकनीकों से अवगत कराया तथा उन्हें इन उद्यमों को आजीविका उन्नयन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रक्षेत्र भ्रमण डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक तथा तकनीकी कर्मी अमरेंद्र कुमार एवं सुनील कुमार के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस पहल से न केवल किसानों को समेकित कृषि प्रणाली की व्यवहारिक जानकारी मिली, बल्कि उन्हें यह विश्वास भी हुआ कि विविध कृषि-उद्यमों को अपनाकर आय और पोषण सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित किया जा सकता है।

यह प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर,पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में 13 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा ।

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा से जुड़े सदस्यों की आवश्यक बैठक भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने की,…

    Share

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर