मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले में पेयजल आपूर्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को डेहरी के सोन नदी के किनारे स्थित एनीकट में जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत औरंगाबाद, डेहरी एवं सासाराम शहरों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना के शिलान्यास किया। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने नक्शा के माध्यम से मुख्यमंत्री को औरंगाबाद, डेहरी एवं सासाराम में पेयजल आपूर्ति योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना-2 के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेहरी आन सोन में 307.73 लाख रुपये की लागत तथा 272.07 लाख रुपये की लागत से सासाराम में टेक लैब एवं वर्कशॉप के नवनिर्मित भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने टेक लैब एवं वर्कशॉप के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने लेजर कटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्शन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग लैब, रोबोटिक, पेंट बूथ, एडवांस पलंबिग, इंटरनेट ऑफ थिंग लैब, प्रोडक्ट वेरिफिकेशन, एनालिसिस लैब आदि का मुआयना किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने रोहतास जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना डेहरी में थाना भवन एवं आउट हाउस, क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला, विशेषीकृत इकाइयों के लिए संयुक्त भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। उन्होंने जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजनान्तर्गत 1,962.82 लाख रुपये की लागत से कुल 6,400 सोलर लाइट योजनाओं, 104.77 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित कुल 13 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं 2 जीविका ग्राम संगठन भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में 264 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 66 पुस्तकालयों, 169.18 लाख रुपये की लागत से 17 आंगनबाड़ी केंद्रों, 465 लाख रुपये की लागत से 372 आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार कार्य, 221.76 लाख रुपये की लागत से बुनियादी मध्य विद्यालय बस्तीपुर, भैंसहा, डेहरी का निर्माण कार्य एवं जिले के विभिन्न पंचायतों में 310.32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 21 ग्राम पंचायत खेल का मैदान तथा खेल सुविधाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी काम समय पर ठीक ढंग से पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भैसहा, बस्तीपुर में पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने पुस्तकालय एवं पंचायत स्तरीय लोक सेवा केंद्र भैंसहा का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तरीय लोक सेवा केन्द्र के संचालित होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला परिवहन कार्यालय आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार महादलित विकास मिशन योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन सह वर्क शेड की चाभी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अंतर्गत (बिहार महादलित विकास मिशन) नवनियुक्त विकास मित्रों को नियोजन पत्र, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना अंतर्गत नवनिर्मित आवासों की चाभी, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित लाभुकों को प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत चयनित लाभुकों को चाभी प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 1,035 लाभार्थियों को 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 400 रुपये का चेक एवं 1,864 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 74 करोड़ 17 लाख रुपये का चेक जीविका दीदियों को प्रदान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री जयंत राज, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व सांसद महाबली प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, रोहतास के जिलाधिकारी नवीन कुमार, रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

    सासाराम (रोहतास)। जिले में कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की ओर से सासाराम स्थित आम्रपाली…

    Share

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने बिहार में संभावित अल नीनो प्रभाव को देखते हुए किसानों के लिए विशेष कृषि परामर्श जारी किया है।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सासाराम में जिले के पहले आम्रपाली केंद्र की शुरुआत, बच्चों को 40 कला विधाओं का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    अल नीनो के खतरे के बीच आईसीएआर ने किसानों के लिए परामर्श जारी

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर

    नेपाल-भूटान समेत 24 राज्यों के रक्तवीर जीएनएसयू में एक मंच पर

    डीएसपी बनीं डेहरी की सानिया कलीम, अभिनव कला संगम ने किया सम्मानित

    डीएसपी बनीं डेहरी की सानिया कलीम, अभिनव कला संगम ने किया सम्मानित

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    भोजपुरी चित्रकला के संरक्षण को नई पहल, बिहार संग्रहालय में पहली संगठित प्रदर्शनी

    पेलिएटिव केयर में दक्षता बढ़ाने की पहल, नारायण नर्सिंग कॉलेज और ईको इंडिया का संयुक्त कार्यक्रम