मुख्यमंत्री नीतीश आज करेंगे कई योजनाओं का शिल्लायास

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज डिहरी, सासाराम, औरंगाबाद में सोन नदी से होने वाले जलापूर्ति योजना, आईटीआई में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पुलिस संयुक्त भवन समेत कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। डीएम नवीन कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे के क्रम में डिहरी, औरंगाबाद और सासाराम के 13 अरब 47 करोड़ की लागत से बनने वाले पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करेंगे। पुराने सोन नहर प्रणाली के एनिकट बराज के पास इस योजना का शिलान्यास होगा। यहां 1872 में बने एनिकट बराज को मरम्मत करा कर पानी का भंडारण किया जाएगा। बस्तीपुर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा जहां से सोन के सतही जल का उपयोग कर पाइप लाइन के माध्यम से तीनों शहरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। डिहरी और सासाराम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निर्मित सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से बने सेंटर आफ एक्सीलेंस का निर्माण लगभग तीन करोड़ की लागत से किया गया है। आईटीआई के छात्रों को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से अध्यापन करेंगे। अब यहां के छात्रा को इंडस्ट्रीज 4.0 टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण मिलेगा। पंचायत के बस्तीपुर में विद्यालय आंगनबाड़ी भवन व पुस्तकालय का उद्घाटन व शिलान्यास किया जायेगा।पुलिस भवन निर्माण द्वारा निगम द्वारा लगभग 17 करोड़ की सेंटर लागत से पहलेजा पंचायत के दिवस चकिया में डिहरी मुफस्सिल थाना भवन, भालूआड़ी में शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के लिए निर्माण होने वाले संयुक्त पुलिस भवन व एफएसएल भवन का भी शिलान्यास करेंगे।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास