हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर हुई प्रतियोगिता

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर आयोजित सीरत-उल-नबी प्रतियोगिता

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। कुल बिहार नदिश द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी पर आयोजित सीरत-उल-नबी (सल्ल) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मदरसा इस्लाहिया की स्थानीय शाखा में किया गया। बताया गया कि आठ सितंबर को डॉर्ड स्कूल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें कई जिलों के 122 बच्चों ने पंजीकरण कराया और 106 बच्चों ने परीक्षा दी। यह एक क्विज प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता परीक्षा में फारूक शेख 84 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान, फरहान अहमद 82 प्रतिशत दूसरा स्थान और अब्दुल समी 78 प्रतिशत तृतीय स्थान पर रहे।

टॉप टेन मे आए बच्चों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। कुल बिहार नदिश के अध्यक्ष नियाज़ अहमद नदवी ने कहा कि दाउदनगर में इस तरह की यह पहली प्रतियोगिता है। इसे हर साल आयोजित कराया जाएगा। अच्छे अंक लाकर बच्चों ने यह साबित कर दिया कि वो हर प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर कर सकते है। मौके परशकील नदवी, मौलाना इम्तियाज, मौलाना मुश्तकीम, डॉर्ड के अध्यक्ष एमएम राजा, मो.वली उल्लाहअंसारी , अब्दुल सत्तार, अनवर हुसैन, सफदर हयात, अनवर फहीम, एजाजुल हक उपस्थित थे।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं