बदलते जलवायु के परिदृश्य में कदन्न (श्री अन्न) उत्पादन एवं प्रसंस्करण’ प्रशिक्षण का समापन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘बदलते जलवायु के परिदृश्य में कदन्न (श्री अन्न) उत्पादन एवं प्रसंस्करण’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप कदन्न (श्री अन्न) की बढ़ती महत्ता और उपयोगिता को रेखांकित करना था।

संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने समापन अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कदन्न फसलों में पोषण और स्वास्थ्य संवर्धन की अपार संभावनाएँ हैं। बदलते मौसम की मार झेलने में इनकी सहनशीलता अधिक है, इसलिए आने वाले समय में इन फसलों की खेती किसानों की आय बढ़ाने और खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी। डॉ. संजीव कुमार, प्रभागाध्यक्ष, फसल अनुसंधान-सह-पाठ्यक्रम निदेशक ने कहा कि किसानों को उन्नत तकनीकों का प्रयोग कर कदन्न उत्पादन में वैज्ञानिक ढंग से सुधार लाना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री अन्न का उपयोग केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

डॉ. एन. के. भक्त, प्रधान वैज्ञानिक ने कहा कि रागी पौष्टिक एवं जलवायु अनुकूल कदन्न है। इसकी उन्नत प्रजातियाँ अधिक उत्पादन क्षमता, सूखा सहनशीलता और रोग प्रतिरोधक गुणों के कारण किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक सह पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल तकनीकी सत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि किसानों को उन्नत किस्मों, बीज उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन, प्रसंस्करण तकनीक, पोषण महत्व और विपणन संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किसानों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उन्हें वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों और प्रसंस्करण पद्धतियों की जानकारी मिली, जिससे वे अपनी खेती को और अधिक लाभकारी बना सकेंगे। इस अवसर पर किसानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा संस्थान की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे किसानों ने अत्यंत सराहा। गया जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 30 किसानों ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पाठ्यक्रम समन्वयकों डॉ. संतोष कुमार, डॉ. पी. के. सुंदरम, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार दूबे, डॉ. कुमारी शुभा एवं डॉ. गौस अली का विशेष योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गौस अली द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा