शहीदों की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक संध्या

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। अनुमंडल प्रशासन द्वारा शनिवार शाम आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहा। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा सशस्त्र सेवा झंडा दिवस कोष के लिए धन संग्रह करना था। एकत्रित राशि शहीद सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण पर खर्च की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह, एसडीएम नीलेश कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार तथा समाजसेवी संजय कुमार सिंह उर्फ बालाजी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पटना से आए आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकारों की देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से पूरे सभागार को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। वहीं फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय देशभक्ति गीत पर एक युवा कलाकार की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानदार प्रस्तुति पर पूरा सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त धनराशि सशस्त्र सेवा झंडा दिवस कोष में जमा की जाएगी, जिसका उपयोग शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

समापन सत्र में कलाकारों ने सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। इसके बाद सभी कलाकारों को बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।एसडीएम नीलेश कुमार ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि शहीद परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी का एहसास कराना और उनके सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न