फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित


पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर आधारित रेत कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने स्मृति चिन्ह, मेडल और वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि मधुरेंद्र कुमार बिहार के ऐसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से समाज और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।
फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय सचिव टॉम वाशिंगटन ने बताया कि मधुरेंद्र कुमार ने वर्ष 2005 से 2026 के बीच बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी यात्राओं—जैसे न्याय यात्रा, निश्चय यात्रा, समाधान यात्रा, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा—से जुड़े विषयों पर 100 से अधिक रेत कलाकृतियां तैयार कर लोगों को जागरूक किया। इसी विशिष्ट योगदान के आधार पर प्रमाणपत्र संख्या FBWR00239 के तहत उनका नाम फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।


उन्होंने बताया कि कलाकार ने बिहार के सभी 38 जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से रेत कला के माध्यम से सरकार की योजनाओं का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की रेत प्रतिमाएं भी उनकी चर्चित कृतियों में शामिल रही हैं, जिन्हें व्यापक सराहना मिली।


मधुरेंद्र कुमार अब तक 5,000 से अधिक सैंड स्कल्पचर एवं राख की मूर्तियां, 4,000 से अधिक पत्थर एवं धातु की मूर्तियां, 20,000 से अधिक सूक्ष्म कलाकृतियां, 3,000 से अधिक फल एवं सब्जियों पर नक्काशी, 2,000 से अधिक प्लाईवुड एवं थर्मोकोल कलाकृतियां, 500 से अधिक अनाज आधारित कलाकृतियां तथा पुनर्चक्रण योग्य सामग्री से 1,000 से अधिक कलाकृतियां तैयार कर चुके हैं। उनकी कला का उद्देश्य नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा है।


अब तक वे 25 से अधिक देशों में लगभग 75 अवसरों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्हें 100 से अधिक राष्ट्रीय और 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं तथा वे 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। हाल ही में अमेरिका की अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एआईयू), हॉलीवुड, कैलिफोर्निया ने उन्हें रेत कला के क्षेत्र में वैश्विक योगदान के लिए ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी इन सैंड आर्ट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया है।


समारोह में राज्यसभा सांसद एवं जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ तथा बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी मधुरेंद्र कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।




Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न