बजरंग दल की कबड्डी प्रतियोगिता में डालमियानगर की टीम बनी विजेता


डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रोहतास जिले के डालमियानगर स्थित रोहतास क्लब में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने की।
इस प्रतियोगिता में डेहरी नगर, डालमियानगर, देवरिया एवं तिलौथू की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में डालमियानगर की टीम ने बाबा नगरी की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी मुख्य अतिथि के रूप में तथा डेहरी नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पंकज कुमार उर्फ गोपी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी भोला चौहान, दीपक दास एवं विभाग मंत्री विकास कुमार भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार उर्फ गोपी जी ने कहा कि बजरंग दल द्वारा देशभर में समय-समय पर ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया जाता है। बजरंग दल के संयोजक चंदन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के कप्तान रंजन यादव, शुभम सिंह, आरुष कुमार एवं राज कुमार थे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट रेडर का पुरस्कार रणधीर कुमार एवं बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार शुभम को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह-संयोजक विकास पहलवान ने किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नगर संयोजक अमर सिन्हा, मनीष सिंह, दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता, नीलेश कुमार, सुनील सिन्हा, पवन कुमार, नीरज कुमार, अमित गुप्ता, गोलू कुमार, टनटन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’