रोहतास में नर्तकी की हत्या, आक्रोशितों ने घंटों किए सड़क जाम

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर के समीप सोमवार की रात अपराधियों ने 20 वर्षीय नर्तकी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को लेकर परिजनों ने पोस्ट ऑफिस चौक के पास सड़क जाम किया। युवती के परिजनों ने बताया कि एक युवक ने उसे कॉल कर मोबाइल देने बुलाया था। उससे मिलने गई थी जहां उसकी हत्या कर दी। मृतिका की पहचान करवन्दियां थाना क्षेत्र के विश्रामपुर टोला की 20 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है, जो मूलतः डांसर के रूप में काम करती थी। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने उसके शव को सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक के पास रखकर सड़क जाम कर दोषी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पर पहुंचे सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन व एसडीपीओ दिलीप कुमार के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटवाया। आरती की चाची ने बताया कि एक युवक ने मोबाइल देने की बात कहकर उसे बुलाया था, बाद में उसे गोली मार दी। बड़ी बहन मुस्कान कुमारी ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे में पांच छर्रा निकलने की बात कही गई है। पुलिस प्रशासन अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। एसडीपीओ के मुताबिक, पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जन्मोत्सव पर विशेष लेखक : निशांत राज “जब दुनिया विकास की अंधी दौड़ में प्रकृति से दूर होती जा रही है, तब पंत की कविताएँ हमें मनुष्य और प्रकृति के…

    Share

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. धनंजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान में…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    जब प्रकृति संकट में हो, तब पंत को याद करना जरूरी है

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    मौसम में बदलाव से मूंग-उड़द में बढ़ा पीला धब्बा रोग का खतरा : डॉ. धनंजय तिवारी

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    गिद्दा महादलित टोले में दूसरे सिलाई सह पढ़ाई केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर नारायण नर्सिंग कॉलेज का स्वास्थ्य शिविर, 55 ग्रामीण लाभान्वित

    Weekly epaper

    Weekly epaper

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट

    रोहतास की पंचायतों को मिलेंगे आधुनिक भवन, मई अंत तक पूरे होंगे कई प्रोजेक्ट