अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024’ का आयोजन, शरीक हुए कई देशों के साहित्यकार-कलाकार

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु साहित्यिक और सांस्कृतिक धरती पर ‘अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक (वाराणसी जोन) आईपीएस पीयूष मोर्डिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मॉरीशस के पूर्व उप प्रधानमंत्री की पत्नी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने भोजपुरी की खूब खुश्बू बिखेरी।कार्यक्रम में अरविंद चित्रांश द्वारा संपादित पुस्तक ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ का विमोचन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत -2024

इस अवसर पर आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण, मॉरीशस भोजपुरी संस्थान की निदेशक डॉ.सरिता बुधू, पूर्व सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशिभूषण ‘प्रशांत’, त्रिनिडाड और टोबैगो के सचिव द्वितीय डॉ. शिवकुमार निगम, दुबई पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष लालबिहारी ठाकुर, नेपाल के अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार व समाजसेवी और गीतकार पूजा बहार, मॉरीशस के साहित्यकार लीलाधर हीरालाल, अंडमान निकोबार भोजपुरी समाज से अशोक शर्मा, कवियत्री उषा शर्मा, गीतकार उदयभान पाण्डेय ‘भान’, प्रसिद्ध लोकशास्त्री हरिप्रसाद सिंह, अमित ओझा, विशाल गोंड, वरिष्ठ पत्रकार सत्येन कुमार, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई