पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल जी के तैल चित्र पर जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व मंत्री सह चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधान पार्शद निवेदिता सिंह तथा बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ. विनोद सिंह उज्जैन द्वारा पुष्पांजलि निवेदित करने से शुरू हुआ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि दीनदयाल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करके देश को एकात्मक मानववाद जैसी उत्कृष्ट मानवीय विचारधारा दिया। शिक्षाविद् डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त और मानवीय संवेदनायुक्त भारत चाहते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं संचालन जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने किया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान के धनकिया में हुआ तथा 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में उनका निधन हुआ। पंडित दीनदयाल जी की राजनीति के साथ साहित्य में भी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाशा में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विवेक सिंह, शशि भूशण प्रसाद, प्रिन्स राज, प्रभाकर तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिशेक तिवारी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, मीडिया प्रभारी ई पुलकित सिंह, सुनील सिंह अधिवक्ता, सोनू राय, रवि सिंह, संतोष कुमार, नवीन चंद्र साह, डॉ. शिवनाथ चौधरी, सत्य नारायण पासवान, अंशु सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी तथा सभी मंडल अध्यक्ष, संयोजक जिला पदाधिकारी तथा जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं डेहरी-आन-सोन के कैनाल रोड में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर मंगलवार को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते कहा कि स्व. उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता व हमारे पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने देश की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए संपूर्ण जीवन की आहुति दे दी। मौके पर नगर अध्यक्ष दक्षिणी अशोक सोनी व उत्तरी अध्यक्ष सुनीता कुमारी, नगर कुंवर सिंह, रवि शंकर राय, सुनील पाठक आदि मौजूद थे।

  • टीपूसल्तान व निशांत राज

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता