मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस संबंध में मंगलवार को डेहरी प्रखंड सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डेहरी प्रखंड, डेहरी नगर परिषद और अकोढ़ीगोला प्रखंड के बीएलओ शामिल हुए।

बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान जिन योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। ऐसे मतदाता, जो वर्तमान में अपने निर्धारित पते पर मौजूद हैं या वापस लौट आए हैं, उनसे संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई जाए। सत्यापन के बाद नियमानुसार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान को एक महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अकोढ़ीगोला में भी बीएलओ को निर्देश

अकोढ़ीगोला प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रविरंजन की अध्यक्षता में बीएलओ के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों के पुनः सत्यापन की प्रक्रिया पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बीएलओ को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।

पारदर्शिता के साथ समय पर सत्यापन का निर्देश

बैठक में मतदाताओं से संबंधित जानकारियों का सही तरीके से मिलान करने और सत्यापन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बीएलओ को सत्यापन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने को भी कहा गया। प्रशासन का जोर निर्धारित समय-सीमा में सत्यापन पूरा करने और नियमानुसार पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने पर है।

Share
  • Related Posts

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    आरा (भोजपुर)। मुसहर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए माता शबरी संघर्ष समिति के बैनर तले जिला समाहरणालय,…

    Share

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले रजत जयंती महोत्सव ‘लोकरस रंग सह सम्मान समारोह’ में भोजपुरी की…

    Share

    One thought on “मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    मुसहर समाज को मिले अनुसूचित जाति में विशेष श्रेणी का दर्जा : डॉ. भीम सिंह भवेश

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    रजत जयंती महोत्सव में गूंजेगी भोजपुरी लोकसंस्कृति की स्वर-लहरियां

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    डॉ. उदय कुमार सिन्हा पुनः बने चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    विकसित भारत युवा संवाद में 150 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    सरदार पटेल जयंती पर नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सत्यनिष्ठा की शपथ

    वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी की माता सोनमती देवी का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस