डेहरी पाली पुल निर्माण का डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा करने का निर्देश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। बहुप्रतीक्षित पाली पुल निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को दिसंबर 2026 तक हर हाल में पुल निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि पुल निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और आगे का निर्माण कार्य निर्धारित योजना के अनुसार चल रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने पुल के दोनों ओर स्थित अप्रोच रोड की शीघ्र मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया, ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम हो सके। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुल निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि पाली पुल का निर्माण हर हाल में दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाए। इस अवसर पर रेलवे के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर, विभाग के कंस्ट्रक्शन इंजीनियर तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर