76 बच्चों को ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय जाने से रोका लगाने पर डीएम ने ली संज्ञान

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। रोहतास जिले के करगहर प्रखंड के लेहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 76 बच्चों को वहां के स्थानीय ग्रामीण के द्वारा विद्यालय जाने से रोका जा रहा है। जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने करगहर के प्रखंड विकास पदाधिकारी,  अंचलाधिकारी,  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ (एसएसए) को निर्देश दिया है कि सभी पदाधिकारी सोमवार को स्वयं बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचाएंगे और जो भी व्यक्ति बच्चों को स्कूल जाने से रोकता है, उस पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे और विद्यालय को जल्द से जल्द सुचारू रूप से चालू कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर विद्यालय में अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता हो तो उसका निर्माण करना भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रसोई घर की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे इस मामले के संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण जारी कर उनसे पूछे कि इतने दिनों से स्कूल क्यों बंद है और इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा क्या कार्रवाई की गई है और उनके द्वारा प्रशासनिक और जिला स्तर पर इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का स्पष्टीकरण स्वीकृत नहीं होता है तब तक उनका वेतन बंद रहेगा।

(रिपोर्ट: निशांत राज )

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित