छोटा परिवार–सुखी संसार का संदेश लेकर उतरे नारायण मेडिकल कालेज के चिकित्सक

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शुक्रवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार और सासाराम के सामुदायिक औषधि विभाग द्वारा शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र सासाराम तथा ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र अंकोढी़गोला के आंगनबाड़ी में एक जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में पुरुषों एवं महिलाओं, विशेषकर 20-35 वर्ष की महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। जनसंख्या विस्फोट से होने वाले नुकसान पर विशेष ध्यान दिया गया जैसे कि प्राकृतिक संसाधनों की कमी होना, स्वस्थ व्यवस्थाओं पर अधिक भार बढ़ना, प्रदुषण में वृद्धि होना, बेरोजगारी का बढ़ना, जीवनशैली के स्तर में गिरावट आना जैसी तमाम परिस्थितियों के बारे में बात की गई। इस कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने महिलाओं को छोटा परिवार–सुखी परिवार का महत्व बताया तथा सरकार द्वारा चल रहे “हम दो हमारे दो” जैसे मुहिम पर प्रकाश डाला।

बताया गया कि पहला बच्चा शादी के तीन साल बाद और दो बच्चों में 3 साल का अंतराल रखना जरूरी है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हों। चिकित्सकों द्वारा दो बच्चों के बाद नसबंदी जैसे गर्भनिरोधक तरीकों को आसान भाषा में समझाया गया।पोस्टर और चार्ट की मदद से भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी और छोटे खेलों के ज़रिए महिलाओं को जोड़ा गया तथा आसपास के घरों में जाकर घर-घर जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूकता भी फैलाई। डॉक्टरों ने कहा कि “हम चाहते हैं कि हर महिला तथा पुरूष को सही जानकारी मिले ताकि वे जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणाम को समझे तथा वे जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान दें और वह अपना और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निर्णय ले सके।” यह कार्यक्रम सामुदायिक-औषधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. निपेंद्र आनंद, डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. स्वाति सुमन, डॉ. नारायण जोशी, डॉ. भरत, डॉ. अमूल्या और अन्य जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की अगुआई में संपन्न हुआ तथा इस जागरूकता अभियान में विभाग के इंटर्न्स ने भी भाग लिया।

Share
  • Related Posts

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    डेहरी- ओन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। रेलवे कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधिकारों को लेकर सोमवार को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया। ऑल…

    Share

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। जैविक खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सिक्किम राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों के कौशल विकास और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से भारतीय कृषि…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    सिक्किम के किसानों के लिए पटना में समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    नारायण युवोत्सव-2026: प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का उत्सव संपन्न

    योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

    नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास