डा. जगदीश सिंह बने जीएनएसयू के नए कुलपति, विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में हो चुकी है पहचान

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता।  गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार के नए कुलपति के रूप में डॉ. जगदीश सिंह की नियुक्ति की गई है। शिक्षा क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अनुसंधान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

डा. जगदीश सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कृषि वैज्ञानिक हैं। इससे पहले वे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के अंतर्गत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आइआइवीआर), वाराणसी के निदेशक पद पर कार्य कर चुके हैं। वैज्ञानिक समुदाय में उनकी सक्रिय भूमिका और शोध योगदान को देखते हुए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने उन्हें विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया था।

अपने करियर के दौरान डा. सिंह ने कई अनुसंधान परियोजनाओं, राष्ट्रीय सेमिनारों और शैक्षणिक नवाचारों का सफल नेतृत्व किया है। उनकी पुस्तकों और शोधपत्रों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डा. सिंह ने कहा कि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ संस्थान है। मेरा लक्ष्य विश्वविद्यालय को अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि डा. सिंह जैसे अनुभवी और दूरदर्शी शिक्षा विशेषज्ञ का साथ मिलना विश्वविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है। उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाएगा बल्कि रोजगारपरक शिक्षा की दिशा में भी नई ऊँचाइयों को छुएगा।

कुलपति नियुक्ति की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। सभी प्रोफेसरों, कर्मियों और छात्रों ने डा. सिंह को बधाई दी और उनके कुशल नेतृत्व में शैक्षणिक प्रगति की उम्मीद जताई है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार परिसर में नारायण वर्ल्ड स्कूल की मेजबानी में एक सप्ताह से चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन…

    Share

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    कोईलवर (भोजपुर)। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने सोमवार को गीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नई आशा के…

    Share

    One thought on “डा. जगदीश सिंह बने जीएनएसयू के नए कुलपति, विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में हो चुकी है पहचान”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    महादलित बच्चों से एसपी ने किया संवाद, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    नकली दारोगा और फर्जी कमांडो समेत पांच गिरफ्तार

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    भोजपुरी संरक्षण को लेकर बैठक, भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार

    साहित्यांजलि प्रभा की बैठक में बही कविता की रसधार