जीएनएसयू में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया मतदान का संकल्प

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत विश्वविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना और युवाओं को लोकतंत्र में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक वेदांत कुमार प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि मताधिकार केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। देश की प्रगति के लिए हर नागरिक को मतदान करना चाहिए।उन्होंने मतदान के महत्व और जागरूकता के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर पैरामेडिकल विभाग के रितेश सर ने स्वयंसेवकों को मतदान प्रक्रिया से जुड़े आधुनिक नियमों और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की जानकारी दी। कृषि संकाय के डॉ. धनंजय तिवारी और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी विभाग के अरूप केडिया ने लोकतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार की भूमिका पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मतदान राष्ट्र निर्माण की बुनियादी प्रक्रिया है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है।

कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के स्वयंसेवकों राजा बाबू और आशीष रंजन ने मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक नारे प्रस्तुत किए, जिनमें – “जैसे कीमती गहना, वैसा वोट देना” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारे शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आयुष कात्यायन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन संकाय के बैद्यनाथ सरकार ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “सत प्रतिशत मतदान – सशक्त लोकतंत्र का निर्माण” का संकल्प लिया।

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    One thought on “जीएनएसयू में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, एनएसएस स्वयंसेवकों ने लिया मतदान का संकल्प”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’