इलेक्ट्रो होम्योपैथी में सभी बीमारियों को समूल ठीक करने की अपार क्षमता : डॉ. विद्यार्थी

इलेक्ट्रो होम्योपैथी : डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी

मधेपुरा-सोनमाटी समाचार।  स्वस्थ छात्र अपने राष्ट्र को सशक्त बना सकते हैं इसलिए छात्रों को स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार को संतुलित, विहार को संयमित एवं दिनचर्या को नियमित करने की आवश्यकता है उक्त बातें मधेपुरा जिलान्तर्गत न्यू इरा इन्स्टीच्यूट चौसा के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के बीच मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल, नांगलोई, नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित “स्वास्थ्य और इलेक्ट्रो होम्योपैथी” विषयक सेमिनार में बोलते हुए कौंसिल के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा। इन्होंने बताया कि छात्र अगर उपरोक्त बातों का पालन करेंगे तो वे कभी अस्वस्थ नहीं होंगे और अगर किसी कारणवश अस्वस्थ हो जाते हैं तो बिल्कुल हानिरहित वानस्पतिक चिकित्सा इलेक्ट्रो होम्योपैथी उनकी हर बीमारी को समूल ठीक करने की अपार क्षमता रखती है। डॉ. विद्यार्थी नें छात्रों को इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा के बारे में सविस्तार से बताते हुए कहा कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी 1865 ई. में इटली के डॉ. काउन्ट सीजर मैटी साहब द्वारा आविष्कृत है जो शरीरस्थ लिम्फ और ब्लड को प्यूरीफाई कर कैंसर तक कि बीमारी को ठीक करती है। मैट्रिक एवं इण्टर पास छात्र-छात्राएँ चाहें तो इसका प्रशिक्षण लेकर कुशल चिकित्सक बन स्वस्थ समाज निर्माण में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, आलोक कुमार, अनिल कुमार, रामानन्द कुमार नें उपस्थित छात्र-छात्राओं को फ़ास्ट फूड, गलत दोस्तों का संगत, मोबाईल का दुरुपयोग आदि से बचने की बात कहते पढ़ाई में पूरा मन लगाने को कहा जिससे हमारे समाज एवं राष्ट्र का नाम रौशन हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक राहुल कुमार व कार्यक्रम का सफल संचालन प्रख्यात साहित्यकार सह शिक्षक संजय कुमार सुमन ने किया।

 (रिपोर्ट,तस्वीर: पुष्पराज कुमार)

इसे भी पढ़े : 👉🏻 सोनभद्र लायंस क्लब 34वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

इसे भी पढ़े : 👉🏻 ब्रह्मांड और जीवन की खोज पर प्रमाणित पुस्तक : सुनो मैं समय हूं

इसे भी पढ़े : 👉🏻 लक्ष्मीकांत मुकुल की अरुणाचल यात्रा पर कविताएँ

इसे भी पढ़े : 👉🏻 हिंदी सेवा पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर