हिंदी सेवा पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

पटना कार्यालय प्रतिनिधि।   हिन्दी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत देश और देश के बाहर हिंदी की सेवा करने वाले साहित्यकारों को बिहार सरकार सम्मानित करेगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने देशभर के साहित्यकारों, हिंदी सेवियों, हिंदी से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थाओं, सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालय और अकादमियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन देने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

हिंदी सेवा सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत कुल 15 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। डा. राजेश प्रसाद शिखर सम्मान भी दिया जाएगा, जो तीन लाख रुपये का और एकल पुरस्कार होगा। यह पुरस्कार अखिल भारतीय स्तर पर विगत पांच वर्षों में सृजनात्मक हिंदी लेखन, पत्रिकारिता, न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग या प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में अति विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। ढाई लाख रुपये का बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पुरस्कार, दो लाख रुपये का जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, इतनी ही राशि का बीपी मंडल पुरस्कार, नागार्जुन पुरस्कार, राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, फणीश्वर नाथ रेण पुरस्कार और 50 हजार का महादेवी वर्मा पुरस्कार, बाबू गंगाशरण पुरस्कार, विद्याकर कवि पुरस्कार, विद्यापति पुरस्कार, मोहन लाल मेहता पुरस्कार, भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डा. ग्रियर्सन पुरस्कार और डा. फादर कामिल बुल्के पुरस्कार हैं।

(रिपोर्ट : निशांत राज)

इसे भी पढ़े : 👉🏻 लक्ष्मीकांत मुकुल की अरुणाचल यात्रा पर कविताएँ

इसे भी पढ़े : 👉🏻काव्य संकलन साझे का संसार का लोकार्पण

इसे भी पढ़े : 👉🏻ब्रह्मांड और जीवन की खोज पर प्रमाणित पुस्तक : सुनो मैं समय हूं

इसे भी पढ़े : 👉🏻कुमार बिंदु की दो कविताएं

इसे भी पढ़े : 👉🏻शिक्षक दिवस के अवसर पर अरुण दिव्यांश की कविता

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश