डेहरी विधानसभा क्षेत्र में 333 बूथों की ईवीएम कमिशनिंग पूर्ण, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

  • डेहरी में लोकतंत्र का उत्सव तैयार, सभी 333 बूथों की ईवीएम जांच पूरी — अब बारी मतदाताओं की

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर डेहरी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 212) में तैयारियों का दौर तेज़ हो गया है। सोमवार को क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिसर स्थित कमिशनिंग केंद्र में 333 मतदान केंद्रों की ईवीएम कमिशनिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया गया।
इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक संदीप जे. सेंगल ने कमिशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और असुरक्षित मतदान केंद्र संख्या 155 एवं 160 का स्थल भ्रमण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने तथा किसी लालच या दबाव में न आने की अपील की।
निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि अब तक 333 बूथों और 54 रिजर्व ईवीएम मशीनों की जांच और तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रक्रिया में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रमों के तहत प्रभातफेरी, मेहंदी प्रतियोगिता, रात्रि चौपाल और घर-घर दस्तक अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3777 लोगों से बंधपत्र लिया गया है और प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता