आँखों की देख-भाल हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए : कुलपति

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। अपने जीवन शैली में बदलाव कर के और उचित खान-पान एवं स्वस्थ आदतों को अपना कर हम दृष्टी दोष की समस्या से खुद को बचा सकते हैं। यह बातें विश्व आप्टीमेट्री दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं अलाइड साइंसेज द्वारा आयोजित सेमिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कही। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से कहा कि अपने ज्ञान एवं अनुभव को उच्च स्तर का बनाएं ताकि वे इन चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों की गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान कर सकें।उन्होंने सभी से अपील की कि हमारे शारीर की सभी ज्ञान इन्द्रियों में आँखें सबसे महत्वपूर्ण हैं, अतः उनकी सही देख-भाल हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उक्त सेमिनार में आँखों की बीमारियों से रोक-थाम, सही तरीके से जांच, उपचार एवं पुनर्वास की नयी तकनीकों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।

मुख्य वक्ता एन.टी.पी.सी. अस्पताल, पतरातू के मो० सद्दाम हुसैन ने अल्प दृष्टी पर अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि हम किस प्रकार से अल्प दृष्टी को पहचान सकते हैं और उसके उपचार तथा पुनर्वास के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। अपने संबोधन में नारायण पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं अलाइड साइंसेज के निदेशक डॉ. अवनीश रंजन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मकसद यह है कि आँखों की सही देख-भाल एवं इस क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों की सेवाओं के प्रति जनमानस का ध्यान आकर्षित किया जा सके ताकि उचित जांच और उपचार की जानकारी के अभाव में लोगों के आँखों की रौशनी ख़त्म ना हो। उन्होंने कहा कि हमारे अस्पताल में भी अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एक उन्नत नेत्र रोग विभाग स्थापित है जहां सभी आधुनिक जांच एवं उपचार के विशेषज्ञ कार्यरत हैं और प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस विभाग के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालयके जन संपर्क पदाधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी एक स्वास्थ्य देख-भाल कार्यकर्ता हैं इसलिए आप सभी को आँखों की देख-भाल के लिए लोगों के साथ जानकारी साझा करनी चाहिए साथ ही इससे खुद भी बचें एवं औरों को भी बचाने का प्राण लें। उन्होंने जानकारी दी कि विगत 15 वर्षों से हमारी संस्था नेत्र स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण स्तर पर लगातार शिविर आयोजित कर जन जागरूकता फैला रही है साथ ही उनके आँखों की जांच कर के उचित सलाह भी दे रही है। सेमिनार में अनेक चिकित्सक, नारायण पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट एवं अलाइड साइंसेज के ऑप्टेमिट्री विभाग के विवेक यादव, सभी शिक्षक गण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली तथा आँखों की देख-भाल एवं अन्य सम्बंधित विषयों पर पोस्टर भी प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रस्तुति के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में ऑप्टेमिट्री विभाग के प्रभारी विवेक सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share
  • Related Posts

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के तत्वावधान में विशेष व्याख्यान का…

    Share

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    पटना/सहरसा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पशुपालन विभाग, सहरसा एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सहरसा के सहयोग से बुधवार को नवहट्टा प्रखंड की मुरारपुर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून नहीं, समाज की संवेदनशीलता और न्याय का पैमाना : प्रिया रानी

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    सहरसा के सिमरल टोला में ‘खेत बचाओ अभियान’, 200 से अधिक किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    बेहरावाँ में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसान गोष्ठी, 162 किसानों ने लिया भाग

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक