खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन, वैज्ञानिकों ने सुनी समस्याएं

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत बुधवार को पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड के सेल्हौरी गांव में किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, संसाधनों के कुशल उपयोग और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में डॉ. आशुतोष उपाध्याय तथा डॉ. प्रेम कुमार सुंदरम ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को उर्वरकों के संतुलित और वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि उर्वरकों का आवश्यकतानुसार सही उपयोग करने से उत्पादन लागत कम होती है, फसल उत्पादकता बढ़ती है और मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर भी चर्चा की गई। किसानों ने केसीसी प्राप्त करने में दस्तावेजी प्रक्रियाओं की जटिलता, बैंकिंग संबंधी कठिनाइयों और आवेदन निस्तारण में देरी जैसी समस्याएं वैज्ञानिकों के सामने रखीं। वैज्ञानिकों ने किसानों को योजना की उपयोगिता बताते हुए संबंधित समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम में कुल 39 किसानों ने भाग लिया, जिनमें 22 महिला किसान और 17 पुरुष किसान शामिल थे। किसानों को कृषि से जुड़ी नई तकनीकों, संसाधनों के बेहतर उपयोग और संस्थागत ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला