भरत भूषण तिवारी प्रकरण: न्याय की मांग को लेकर डिहरी में कैंडल मार्च

डेहरी आन-सोन (रोहतास)। भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में शनिवार को डिहरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण मोर्चा के बैनर तले विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।

कैंडल मार्च अंबेडकर चौक से शुरू होकर थाना चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार से भरत तिवारी के परिजनों को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके साथ ही एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दोषी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग भी उठाई गई।

मार्च में शामिल वक्ताओं ने पूरे मामले की उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही दोषियों को कड़ी सजा देने, भरत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा प्रदान करने तथा उनके नाम पर गांव में सरकारी विद्यालय और चिकित्सालय स्थापित करने की भी मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर डेहरी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडे,यश उपाध्याय, अभिषेक सांकृत सहित सुधीर तिवारी, मुन्ना दुबे, अनिल मिश्रा, प्रवीण दुबे और कृष्ण विजय दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुआ था, जिसे लेकर उनके समर्थक लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर