योग से समाज तक — पतंजलि परिवार ने शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान रोहतास में

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोकतंत्र के महापर्व में जन-जागरण अभियान तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में पतंजलि परिवार, जिला रोहतास (बिहार) की ओर से व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के विभिन्न वार्डों में भी जाकर मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर, पंपलेट और जन-संपर्क के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि यह देश निर्माण की दिशा में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने आगामी चुनाव में शांति, सौहार्द और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान मुख्य योग शिक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह, योग शिक्षक जितेंद्र कुमार तथा देवेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि पतंजलि परिवार का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन करना नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता