जीएनएसयू ने नांदी फाउंडेशन के साथ कौशल विकास हेतु एमओयू किया

Sub-Headline

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू), जमुहार ने युवा महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था नांदी फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है। यह सहयोग उद्योग-मानकों पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत न्यू ऐज स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स, लाइफ़ स्किल्स और इंटरव्यू तैयारी जैसे प्रशिक्षण मॉड्यूल शामिल होंगे। प्रशिक्षण से प्रतिभागी न केवल पेशेवर दक्षता हासिल करेंगी, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धी माहौल में कार्य करने की योग्यता भी विकसित कर सकेंगी।

एमओयू पर कुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह, नांदी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय कुमार एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर कुमार संदीप ने हस्ताक्षर किए। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप और जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह भी मौजूद रहे।

कुलपति ने कहा कि—“जीएनएसयू हमेशा से सामाजिक उत्तरदायित्व और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह साझेदारी हमारे छात्रों, विशेषकर युवा महिलाओं के लिए करियर निर्माण के नए रास्ते खोलेगी।”आगे चलकर दोनों संस्थान आजीविका संवर्धन, सामुदायिक विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए और कार्यक्रम भी शुरू कर सकते हैं।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नाट्य संस्था अभिनव कला संगम (अकस) की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर संस्था के संविधान के अनुरूप होटल पी एंड एस…

    Share

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के मत्स्य विभाग की सहायक प्राचार्य श्रीमती रंजू कुमारी ने कहा कि भारत में मत्स्य पालन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    अकस की कार्यकारिणी पुनर्गठित, पुनः संतोष सिंह अध्यक्ष और नंदन कुमार सचिव पर सर्वसम्मति

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    कार्प मछली पालन की सफलता के लिए वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन जरूरी: रंजू कुमारी

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    यूजीसी रेगुलेशन के शोर में दबा बड़ा सवाल: जीरो परसेंटाइल पर पीजी मेडिकल डिग्री!

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    गया जी में सिक्किम के किसानों का प्रक्षेत्र भ्रमण, उन्नत कृषि तकनीकों से हुए रूबरू

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर कौशल प्रदर्शनी ‘उदित्यान 3.0’ का भव्य आयोजन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की 36 मांगों को लेकर प्रदर्शन