तेइस फरवरी को प्रयागराज में होगा पत्रकारों का भव्य महाकुम्भ

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। देश भर के मान्य सम्पादकों, पत्रकारों और साहित्यकारों के सम्मान सुरक्षा व शक्ति के लिए कृतसंकल्पित संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा आगामी तेइस फरवरी 2025 को कलमकारों का भव्य महाकुम्भ आयोजित किया जा रहा है जिसमें चौदह से अधिक प्रान्तों के तीन सौ से अधिक चयनित पत्रकार महासंघ के सदस्य पदाधिकारी शामिल होंगे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि तेइस फरवरी दो हजार पच्चीस दिन रविवार को प्रातः दस बजे से शाम चार बजे तक दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय, प्रान्तीय एवं प्रमुख मण्डल इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा जिसमें महासंघ के शताधिक चयनित पदाधिकारियों और सदस्यों को विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका और संवाददाता डायरी का कार्य प्रगति पर है। महाधिवेशन में केवल वर्ष 2025 के परिचय पत्र धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा, कोई भी पुराने परिचय पत्र मान्य नहीं होंगे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    नई दिल्ली- कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को रेल भवन में अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा…

    Share

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में माइक्रोबायोलॉजी जैसे चिकित्सा शिक्षा जगत के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर राज्य स्तरीय सम्मेलन बीआर माइक्रोकोन 2025 की मेजबानी गोपाल नारायण सिंह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    वंदे भारत ट्रेनों में मिलेंगे स्थानीय व्यंजन, फर्जी टिकट बुकिंग पर रेलवे की सख्ती तेज

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    एनएमसीएच में बीआर माइक्रोकोन 2025 शुरू, माइक्रोबायोलॉजी पर मंथन

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    नाड़ी चिकित्सा से जटिल रोगों का उपचार संभव : प्रो. जोशी

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़

    परीक्षा केंद्र में फर्जी अधिकारी, सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़