गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (वन) तथा अन्य अधिकारियों के साथ गुप्ताधाम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया।


जिला प्रशासन ने इस वर्ष श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाकर परिसर का रंग-रोगन कराया गया है तथा पूरे क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाया गया है। दुकानदारों को निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गुफा के भीतर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाए गए हैं। मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित और सुगम बनाया गया है। साथ ही गुफा के अंदर पर्याप्त प्रकाश एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गुप्ताधाम मार्ग पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। फिलहाल केवल बाइक से आवागमन की अनुमति दी गई है। वन क्षेत्र में बिना हेलमेट एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस के किसी भी बाइक चालक को प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही सभी वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।


जिला पदाधिकारी ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान गुप्ताधाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।


उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, एंबुलेंस एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। वन क्षेत्र की शांति एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक तथा प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से पूरे मार्ग पर सतत निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और श्रावणी मेले को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करें।




Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर