कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य जीवनभर स्वस्थ, सक्रिय और गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के ख्यातिप्राप्त योग प्रशिक्षक पवन कुमार सिंह ने संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस दौरान अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसे आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया तथा स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला