रोहतास में योग दिवस की धूम: विश्वविद्यालय, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में सामूहिक योग से स्वास्थ्य का संदेश



सासाराम/डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोहतास जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक स्थलों पर योग शिविर एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से “योग फॉर हेल्थ, हैप्पीनेस एंड हार्मनी” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में हार्टफुलनेस के योग प्रशिक्षक दीनानाथ चौधरी एवं रविकांत मिश्रा ने योग, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संगीता कुमारी ने किया।


वहीं सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम में धाम समिति एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में बाबू वीर कुंवर सिंह सभागार में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, अतेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार बबलू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखड़ी पथ, सासाराम में प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में भव्य योग कार्यक्रम हुआ, जिसमें 118 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग का संकल्प लिया।


इसी क्रम में बुद्धा मिशन स्कूल के शकुंतलम खेल मैदान में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योग शिक्षक उमाकांत पांडे एवं खेल शिक्षिका प्रियंका उपाध्याय के निर्देशन में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने अष्टांग योग, ताड़ासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
उधर महिला कॉलेज डालमियानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में योग सत्र आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। योग सत्र का नेतृत्व शिक्षिका गिन्नी कुमारी ने किया, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी नीतू रानी ने किया।
जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सामाजिक समरसता और सकारात्मक जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर