पर्यटक स्थल के तर्ज पर का विकसित होगा झारखंडी मंदिर परिसर: मुख्य पार्षद

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।  डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी के नेतृत्व में शहर के एनीकट स्थित झारखंडी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद के साथ नप इओ भी उपस्थित थे। वहां फैली कुव्यवस्था को देख कर मुख्य पार्षद ने खेद प्रकट करते हुए इसके विकास करने की योजना बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने कहा कि दूर दराज से आये गरीब लोगों के लिए विवाह मंडप का रंग-रोगन व सफाई कर चकाचक किया जायेगा। पहले से सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है एक और डीलक्स शौचालय का निर्माण किया जायेगा।

मंदिर परिसर क्षेत्र में सुंदरीकरण के लिए पेवर ब्लॉक लगाने के साथ परिसर का निर्माण कराने के साथ बच्चों के खेलकूद के लिए जरासंध मनोरंजन केंद्र का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवयुवकों के स्वास्थ्य के लिए आधुनिक व्यायामशाला का निर्माण किया जायेगा, जिसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 62 लाख की राशि आवंटित की गयी है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, गुड्ड चंद्रवंशी, कनीय अभियंता मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। चंद्रवंशी चेतना मंच की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अक्षय चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत राज ने संबोधित करते…

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि।दाउदनगर शहर निवासी सुनील कुमार को पटना में आयोजित टीबीटी-अवार्ड 2024, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के 9 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित…

    One thought on “पर्यटक स्थल के तर्ज पर का विकसित होगा झारखंडी मंदिर परिसर: मुख्य पार्षद

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी,

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    टीबीटी-अवार्ड से सम्मानित हुए शिक्षक सुनील कुमार

    जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में पोषण सुरक्षा हेतु कदन्न उत्पादन और प्रसंस्करण

    जलवायु परिवर्तन के परिदृश्य में पोषण सुरक्षा हेतु कदन्न उत्पादन और प्रसंस्करण

    रोहतास जिले में शिक्षा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन एकजुटता का किया आह्वान

    रोहतास जिले में शिक्षा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन एकजुटता का किया आह्वान

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता अभियान-2024 की शुरुआत हुई

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता अभियान-2024 की शुरुआत हुई

    भारतीय खाद्य निगम के खेल परिसर में अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

    भारतीय खाद्य निगम के खेल परिसर में अंतर-प्रभागीय खेल प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन