वंदना म्यूजिक ग्रुप ने सावन महोत्सव का किया आयोजन,कार्यक्रम में नृत्य-संगीत का किया गया आयोजन

वंदना म्यूजिक ग्रुप ने सावन महोत्सव का किया आयोजन,कार्यक्रम में नृत्य-संगीत का किया गया आयोजन

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। वंदना म्यूजिक ग्रुप की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन कंकड़बाग स्थित वंदना निवास में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने खूब मस्ती की। हरे परिधान में सज कर आईं सभी महिलाओं ने सावन के गीत गाए और जमकर नृत्य भी किया।
“मैया शेरावाली”
“सावन में ओढ़े चुनरिया लाल”
“बोल बम बोल बम सावन में शिव के डमरू बाजे”
“मैया के सिंदूर शोभे, मैया के झुमका शोभेलाल”
“दुवरिया पर खड़ा भोले बाबा, केवड़ीया खोल ऐ मैया”
“आया मैं तेरे द्वार बोल बम”
“बरसे रस के फुहार बाबा नगरिया में”
“बितल जा रहल है उमरिया रे भज ल सियाराम” जैसी दर्जनों गीत-भजन वंदना कुमारी, बिंदु किशोरी व उनके मित्र मंडली के द्वारा मंडली प्रस्तुत किया गया।

                  इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रौनियार वैश्य महासंघ की अध्यक्ष कृष्ण शगुन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक विकास में धार्मिक भावना सकारात्मक दिशा देता है। खासकर सावन महीना में हमारे देश का अधिकांश प्रान्त भक्तिमय हो गया है।

              विशिष्ट अतिथि राइजिंग बिहार के साहित्य संपादक सिद्धेश्वर ने कहा कि वंदना म्यूजिक ग्रुप के  निदेशिका वंदना कुमारी सिर्फ कुशल गायिका ही नहीं बल्कि एक सशक्त मंचिय अभिनेत्री भी है। उनके द्वारा डेढ़ सौ से अधिक वीडियो यूट्यूब पर प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपने यूट्यूब चैनल पर डेढ़ लाख से अधिक सब्सक्राइबर बनाकर अपनी कला को एक सार्थक दिशा दिया है। 

वंदना कुमारी ने कहा कि मुझे कला की प्रेरणा मेरी मां बिंदु किशोरी जो एक लोक गायिका है, से मिली। बिहार सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक व संगीत कार्यक्रमों में भी उन्हें आमंत्रित किया जाते है। मैं अपनी मां के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाती रहती हूँ। जिससे मुझे और भी जानने, सीखने को मिलता है। आकाशवाणी और दूरदर्शन द्वारा भी उन्हें चयनबद्ध कलाकारों में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर संस्था के द्वारा सामाजिक सेवा के लिए कृष्ण शगुन गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तनिक पांडेय द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीत महोत्सव में चार चांद लगा दिया।

Share
  • Related Posts

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने 22…

    Share

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी