‘एक पेड़ माँ के नाम’ वैश्विक अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम

एक पेंड़ माँ के नाम

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा गुरुवार को पटना जिले के विक्रम प्रखंड के संग्रामपुर गांव में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के नेतृत्व में वैश्विक अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संग्रामपुर और निकटवर्ती गाँवों से लगभग 100 से भी अधिक किसानों ने भाग लिया।

डॉ. दास ने अपने अभिभाषण में किसानों को जलवायु परिवर्तन के भीषण प्रभाव और इसके न्यूनीकरण की आवश्यकता तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं, ग्रामीण आजीविका, मृदा और जल संरक्षण और पोषण सुरक्षा को बढ़ाने में बहुउद्देशीय पेड़ों की भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने किसानों से भावी पीढ़ी हेतु पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

इस अभियान के तहत संग्रामपुर और निकटवर्ती गाँवों में महोगनी, सागवान, आम, कटहल, आंवला, नींबू आदि के लगभग 1200 से अधिक पौधे लगाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग्रामीणों एवं किसानों के साथ संस्थान के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। कृषक-वैज्ञानिक संवाद के दौरान पौधरोपण के वैज्ञानिक तकनीक, पौधों की देखभाल, रोग एवं कीट प्रबंधन के साथ-साथ समेकित कृषि प्रणाली, फसल उत्पादन, पशुपालन, बागवानी आदि उपयोगी विषयों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में निदेशक डॉ. दास के साथ संस्थान के प्रभागाध्यक्ष एवं लगभग 25 से अधिक वैज्ञानिक, तकनीकी अधिकारी और सहायक कर्मचारी मौजूद थे। डॉ. पी.सी. चंद्रन, प्रधान वैज्ञानिक एवं डॉ. अभिषेक कुमार, वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का समन्वय किया। गाँव के किसान रजनीश शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश