मधुरेंद्र कुमार को ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से किया गया सम्मानित

पटना/भागलपुर। विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर अंग प्रदेश की सांस्कृतिक धरती भागलपुर स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को अंगिका साहित्य महोत्सव सह दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन युग चेतना फाउंडेशन, अंग मदद फाउंडेशन तथा अंगिका महासभा फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ।

समारोह में आधुनिक समकालीन कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बिहार के विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर ‘दानवीर कर्ण राष्ट्रीय सम्मान’ से विभूषित किया गया। आयोजकों ने कहा कि जिस प्रकार अंग प्रदेश के महादानी कर्ण ने दान और त्याग की परंपरा स्थापित की, उसी प्रकार मधुरेंद्र कुमार ने भी अपनी कला को समाज और राष्ट्रहित में समर्पित किया है। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर रेत कला का सृजन कर देश-विदेश में भारत की पहचान सुदृढ़ की है।

उल्लेखनीय है कि मधुरेंद्र कुमार 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत हो चुके हैं। वर्ष 2023 में उनका नाम ‘ग्रेट पर्सनैलिटीज ऑफ बिहार’ पुस्तक में शामिल किया गया। वर्ष 2025 में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में और वर्ष 2026 में यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें नेपाल में भारत-नेपाल मैत्री अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भूटान में बेस्ट सैंड स्कल्प्चर ऑफ द ईयर अवॉर्ड, रवि वर्मा राष्ट्रीय सम्मान, तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान, भारत गौरव अवार्ड, बिहार गौरव अवार्ड, चंपारण गौरव अवार्ड, चंपारण रत्न तथा मगध रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. शंभू दयाल खेतान, प्रो. डॉ. रतन कुमार मंडल, डॉ. अमरेंद्र, डॉ. सुधीर मंडल एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत सहित अनेक बुद्धिजीवियों ने मधुरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कलाकार और अंगिका भाषा-प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ और पुनर्वास विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक व व्यावसायिक दिशा डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर

    पार्थेनियम के खिलाफ जन-जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी पर जोर