भारतीय खाद्य निगम गोदाम में मजदूर शोषण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। एफसीआई बाजार समिति संघर्षशील पलदार यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने बिहार स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (डीएसडब्ल्यूसी ) के अधीक्षक कार्यालय के समक्ष सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया। प्रदर्शनकारी पलदार साथियों ने तकिया स्थित एफसीआई गोदाम में कथित मजदूर शोषण के विरोध में काम बंद कर आंदोलन शुरू किया।

सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियंस (न्यू) के जिला नेता कामरेड अशोक बैठा ने आरोप लगाया कि गोदाम में मैनेजर और ठेकेदार की मिलीभगत से मजदूरों को सरकारी निर्धारित न्यूनतम दर से कम मजदूरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का पीएफ काटा जा रहा है, लेकिन जमा नहीं किया जा रहा, वहीं ईएसआई कार्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

जिला सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि एफसीआई गोदाम में धांधली और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में 20 वर्षों से लंबित पीएफ बकाया का भुगतान, निर्धारित दर से मजदूरी, सभी मजदूरों को ईएसआई कार्ड, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण (दस्ताने, जूते, कपड़े, मेडिकल किट) की व्यवस्था तथा सल्फर गोलियों से बचाव के उपाय शामिल हैं।

धरना में बड़ी संख्या में पलदार साथी शामिल हुए। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान अधीक्षक कार्यालय अधिकारीविहीन रहा।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’