बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला,कई जिलों डीएम बदले गये

– उदिता सिंह को रोहतास का डीएम बनाया गया

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि।  राज्य सरकार ने शनिवार की रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रोहतास, भोजपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय समेत एक दर्जन जिलों के डीएम बदल दिए गए।

निदेशक, खान नैयर इकबाल को विशेष सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया। नगर विकास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव को श्रम संसाघन विभाग में अपर सचिव बनाया गया। वह निदेशक मध्याह्न भोजन के भी प्रभार में रहेंगे। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. जितेंद्र गुप्ता को संयुक्त सचिव बिहार राज्य योजना पर्षद बनाया गया। पंचायती राज विभाग के उप निदेशक डा. विद्यानंद सिंह को निदेशक अर्थ एवं साख्यिकी बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संजय कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया। नगर आयुक्त, कटिहार नगर निगम, कुमार मंगलम को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया गया। शिवहर के उप विकास आयुक्त अतुल कुमार शर्मा को प्रशासक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बनाया गया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय कुमार झा को प्रबं निदेशक बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे आशुतोष द्विवेदी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे वैभव श्रीवास्तव को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विनोद दूहन को निदेशक खान एवं भूतत्व बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अभिषेक रंजन को निदेशक मत्स्य. एवं पशु संसाधन बनाया गया। शेखर आनंद को निदेशक तकनीकी विकास बनाया गया। निखिल धनराज निप्मणीकर को निदेशक हस्तकरघा बनाया गया। नितिन कुमार सिंह को निदेशक कृषि बनाया गया। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहीं साहिला को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया। प्रतिमा रानी को परियोजना निदेशक एड्स नियंत्रण सोसायटी बनया गया मोतिहारी के डीडीसी समीर सौरभ को उप विकास आयुक्त पटना बनाया गया। कुमार अनुराग को नगर आयुक्त गया बनाया गया। गुंजन सिंह को स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया। नगर विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित किया गया। अरवल की डीएम वर्षा सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया।  मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा को निदेशक नि:सक्तता बने।

भोजपुर के डीएम राजकुमार को कांफेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया, शिवहर के डीएम पंकज कुमार को निदेशक प्राथमिक शिक्षा का जिम्मा। जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार को निदेशक चकबंदी बनाया गया।निदेशक मध्याह्न भोजन, मिथिलेश मिश्र बने लखीसराय के डीएम बने। रोहतास के डीएम नवीन कुमार को राज्य परिवहन आयुक्त बनाया गया। अररिया की डीएम इनायत खान को निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया। समस्तीपुर के डीएम योगेंद्र सिंह को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाया गया।

बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा को समस्तीपुर का डीएम बनाया गया। शेखपुरा की डीएम जे प्रियदर्शिनी को निदेश भू अभिलेख एवं परिमाप बनाया गया। किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला को बेगूसराय का डीएम बनाया गया। निदेशक मत्स्य पशु एवं मत्स्य संसाधन तरनजोत सिंह को डीएम मधेपुरा बनाया गया।  बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा, उदिता सिंह को रोहतास का डीएम बनाया गया। पटना के डीडीसी तनय सुल्तानिया को भोजपुर का डीएम बनाया गया। राज्य परिवहन आयुक्त विशाल राज को किशनगंज का डीएम बनाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आरिफ हसन को शेखपुरा का डीएम बनाया गया। उद्योग विभाग में निदेशक हस्तकरघा, विवेक रंजन मैत्रेय को शिवहर का डीएम बनाया गया। दरभंगा के नगर आयुक्त कुमार गौैरव को डीएम अरवल बनाया गया। परियाेजना निदेशक बिहार एड्स नियंत्रण सोसायटी, अनिल कुमार को अररिया का डीएम बनाया गया। नगर आयुक्त, गया, अभिलाषा शर्मा को जमुई का डीएम बनाया गया।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान