संगीत शरीर,मन और प्राण तीनों को शुद्धता प्रदान करने में सक्षम है: सिद्धेश्वर

भारतीय युवा साहित्यकार परिषद

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)।  नए वर्ष में नए संकल्प के साथ संगीत हमारे जीवन को एक गति दे , तमाम उलझन और समस्याओं के बीच हमें तनाव मुक्त रखें , यह कामना करता हूं मैं l वर्तमान समय में संगीत एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक व्याधियों से मुक्ति प्रदान करता है,चाहे संगीत गायन वादन नृत्य किसी भी माध्यम से अभिव्यक्त हो l संगीत हमारे शरीर मन और प्राण तीनों को शुद्धता प्रदान करने में सक्षम है l
यह बातें कवि, चित्रकार सिद्धेश्वर ने भारतीय युवा साहित्यकार परिषद के तत्वाधान में हेलो फेसबुक संगीत सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा ।

संगीत सम्मेलन की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डा. आरती कुमारी ने फिल्मी गीत ”तेरा मेरा साथ रहे, तेरा मेरा साथ रहे … धूप हो, छाया हो, दिन हो की रात रहे।” को गुनगुनाया।
राज प्रिया रानी ने आंधी फिल्म के गीत “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं!” की प्रस्तुति दी, तो सिद्धेश्वर ने फिल्म आपके साथ के गीत नए साल पर पहला जाम आपके नाम और मोहम्मद रफ़ी के गीत ”रोका कई बार मैंने दिल की उमंग को” पर अपनी अभिनय प्रस्तुत किया l
जबकि आस्था दीपाली ने गाइड फिल्म के एक गीत पर नृत्य की प्रस्तुति किया l मुरारी मधुकर ने कहा कि मधुर गीतों पर जीवंत अभिनय मनोरम व हृदयस्पर्शी है ।
इस संगीत सम्मेलन में एक से बढ़कर एक पुराने फिल्मों के गीतों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया l साथ ही साथ
अपूर्व कुमार, डा. संतोष कुमार, पुष्प रंजन, सुनील कुमार उपाध्याय आदि ने मनुष्य के जीवन में संगीत के जुड़ाव और महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रस्तुति : ऋचा वर्मा, सचिव, भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, (मोबाइल -923 4760365)
( इनपुटः निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित