नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के मूट कोर्ट हॉल में किया गया, जिसमें नव-नियुक्त पैरा-लीगल वालंटियर्स ने अपने सामाजिक एवं विधिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

समारोह की शुरुआत डॉ. सैयद कलीम अख्तर के स्वागत एवं प्रारंभिक वक्तव्य से हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

नारायण स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक प्रो. बी. एन. बेहरा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार कृष्ण देव का स्वागत एवं सम्मान किया।

मुख्य अतिथि कुमार कृष्ण देव ने नव-नियुक्त पैरा-लीगल वालंटियर्स को उनके दायित्वों एवं सामाजिक भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वालंटियर्स को कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई तथा शपथ ग्रहण के बाद सभी को बधाई देते हुए समाज के जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक विधिक सहायता की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि पैरा-लीगल वालंटियर्स न्याय व्यवस्था और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर सकते हैं। विशेष रूप से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. विनोद कुमार सरोज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का समापन “जय हिंद” के उद्घोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम का सफल आयोजन नारायण स्कूल ऑफ लॉ के लीगल लिटरेसी क्लब के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सैयद कलीम अख्तर के नेतृत्व में किया गया।

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर