रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

सासाराम (रोहतास)। रेडिया शरीफ स्थित वारसिया आश्रम एवं दरगाह परिसर में दो दिवसीय उर्स मेले का आयोजन किया गया। उर्स में विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी जाति और धर्म के लोगों की भागीदारी के कारण रेडिया शरीफ दरगाह वर्षों से सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी हुई है।

अंजुमन-ए-इंतजामिया कमिटी/ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि दरगाह परिसर में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। यहां हिंदू-मुस्लिम समेत विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं और चादरपोशी कर अपनी मन्नतें मांगते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि दरगाह पर सच्चे मन से मांगी गई मुरादें पूरी होती हैं।

उर्स मेले के दौरान अंजुमन-ए-इंतजामिया कमिटी/ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आम लंगर की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले जायरीनों के ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। कमिटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उर्स से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अंजुमन इंतजामिया कमिटी/ट्रस्ट की सदर सबनम वारसिया, कार्यकारी सदर जनाब साबिर हुसैन वारसी, मुख्य संरक्षक हातिम ताई वारसी, सेक्रेटरी जनरल इंजीनियर एकलखु रहमान वारसी, प्रवक्ता डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी, तैयब वारसी, सनौर मंडल वारसी, चंद्रशेखर वारसी, मोतिउर रहमान वारसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. सद्दाम हुसैन वारसी ने कहा कि रेडिया शरीफ दरगाह गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। यहां देश-विदेश से विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ पहुंचते हैं और आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह की यही समावेशी परंपरा इसे क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाती है।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। लोगों ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन-चैन, खुशहाली और परिवार की समृद्धि की दुआ मांगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला