नारायण युवोत्सव–2026: महिला वॉलीबॉल में कृषि संस्थान ने रचा इतिहास

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित नारायण युवोत्सव–2026 के अंतर्गत महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में कृषि संस्थान की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद फार्मेसी संस्थान की टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों की महिला टीमों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।फाइनल मुकाबले को देखने के लिए खेल परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद रही। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले सेट में फार्मेसी संस्थान की टीम ने शानदार सर्विस और दमदार स्मैश के बल पर बढ़त बनाई और सेट अपने नाम किया। हालांकि इसके बाद कृषि संस्थान की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए अपने खेल में संतुलन और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कृषि संस्थान की कप्तान कुमारी रितीका ने जीत का श्रेय पूरी टीम, कोच और विभागीय शिक्षकों को देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना ही इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। वहीं फार्मेसी संस्थान की कप्तान ने कहा कि हार के बावजूद उनकी टीम ने प्रतियोगिता से महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किया है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए और अधिक मेहनत करेगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राजीव रंजन, प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. आदित्य पटेल, रेफरी पंकज कुमार सिंह एवं डॉ. रजनीश कुमार सिंह, स्कोरर पूजा कुमारी सहित विभिन्न संस्थानों के खेल समन्वयक और शिक्षकगण उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल मैदान की साज-सज्जा एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’