नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से किया एमओयू

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। सब्जियों में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने वाराणसी स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से एमओयू (अकादमिक समझौता) किया है।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों एवं किसानों को सब्जियों से संबंधित नवीनतम तकनीकों, नवाचारों एवं सब्जी प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों को तकनीकी सहयोग, इंटर्नशिप के रूप में छात्रों को प्रशिक्षण एवं संस्थान से जुड़े इच्छुक किसानों को रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही इससे छात्रों में  कृषि क्षेत्र में उद्यमिता करने के अवसर भी मिलेंगे। ये समझौता छात्रों को अनुसंधान एवं नवाचार की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।

एमओयू प्रो. एच. के. सिंह, निदेशक, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय एवं डॉ. राजेश कुमार, निदेशक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के साथ ही संस्थान के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थित में संपन्न हुआ। कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. एस. एस. सिंह ने भी नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के प्रयास को सराहा।

जीएनएसयू के प्रति-कुलाधिपति  गोविंद नारायण सिंह एवं कुलपति प्रो. जगदीश सिंह ने संस्थान के इस उपलब्धि पर हर्ष जताया एवं सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह का अकादमिक सहयोग कृषि शिक्षा को व्यवहारिक आयाम देगा और छात्रों को नवाचार की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने में सहायक होगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर