जीएनएसयू में राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल आफ लॉ के तत्वावधान में शनिवार को तृतीय देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के मूटकोर्ट हाल में हाइब्रिड मोड में प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के विधि संकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एस डी शर्मा, देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं नारायण स्कूल आफ लॉ के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजीव गांधी विधि विश्वविद्यालय,पटियाला, पंजाब के कुलपति प्रोफेसर डॉ. जयशंकर सिंह ने आनलाईन संबोधन में कहा कि मूट कोर्ट का आयोजन विधि संकाय के छात्रों के लिए काफी लाभदायक होता है और इससे उन्हें देश-विदेश के प्रमुख विधि आयामों की जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने मूट कोर्ट आयोजन समिति को मानवाधिकार विषय को केंद्र में रखकर शुरू किए गए प्रतियोगिता के लिए सराहना की तथा कहा कि विधि संकाय के क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिल्ली न्यायिक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बीटी कॉल ने भी ऑनलाइन जुड़कर वहां उपस्थित सभी छात्रों एवं प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि लगातार तीन साल से यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है और इसका कार्यक्रम से हमें जुड़ने का मौका मिला है। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थापित विश्वविद्यालय में इतने प्रतिभावान शिक्षक और छात्रों का होना भारतीय संविधान की मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए हर संभव सहयोग करने का वचन दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. एसडी शर्मा ने 14वीं शताब्दी के चांसलर कोर्ट से लेकर वर्तमान मूठ कोर्ट तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले यह विधि पाठ्यक्रम में शामिल नहीं था लेकिन बीसीआई ने अब इसे शामिल कर लिया है क्योंकि यह काफी अहम जानकारी प्रदान करने वाला कार्यक्रम होता है।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह, कुलपति डॉ. (प्रोफेसर) महेंद्र कुमार सिंह एवं संस्थान के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने भी संबोधित किया तथा विधि संकाय के लिए और अधिक सुविधा प्रदान करने की घोषणाएं की। कार्यक्रम के आरंभ में नारायण स्कूल आफ लॉ के डीन डॉ. विनोद कुमार सरोज ने अतिथियों का स्वागत किया एवं मूट कोर्ट आयोजन समिति को आयोजन की सफलता के लिए हर संभव तैयार रहने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में विधि संकाय के वरिष्ठ अध्यापक एवं मूट कोर्ट सोसायटी नारायण स्कूल ऑफ़ लॉ के संयोजक सुबोध कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम समापन के पूर्व प्रतियोगिता की ट्राफी एवं स्मारिका का विमोचन किया गया तथा राष्ट्रीय गान से प्रथम सत्र समाप्त हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के डीन व शिक्षक, परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप, शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह, विधि संकाय की वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संगीता सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. नर्मदा सिंह,सिमल सिंह, नारायण वर्ल्ड स्कूल की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह, विश्वविद्यालय प्रबंधन की सदस्य निरुपमा सिंह के साथ ही विधि संकाय के छात्र-छात्राएं एवं मूट कोर्टसमिति के सभी सदस्य के उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 15 फरवरी 2025 को संपन्न होगी और इसमें देश के विभिन्न विधि संस्थाओं की 43 टीमें भाग ले रही हैं।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम