प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

पटना। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, कृषि लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि उत्पादन की आधारशिला है। इसी उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में ‘प्राकृतिक खेती : सिद्धांत, पद्धतियां एवं किसानों के लिए अवसर’ विषय पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 18 नवंबर 2026 को हुआ।


बामेती, पटना द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के मूल सिद्धांतों और व्यावहारिक पद्धतियों से अवगत कराना है। इसके माध्यम से मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ कृषि लागत में कमी लाने और किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में पटना, गया, नवादा, नालंदा, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद एवं जहानाबाद जिलों के कुल 31 किसान और प्रसार कर्मी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान कृषि परिदृश्य में मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। लंबे समय तक रासायनिक उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि उत्पादन की आधारशिला है।

बामेती, पटना के निदेशक पवन कुमार ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खेती की लागत कम करने तथा मृदा की उर्वरता एवं जैविक गतिविधियों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न पद्धतियां अपनाने और रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया।

बामेती के उप निदेशक (उद्यान) रणजीत प्रताप पंडित ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मृदा और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मिट्टी की बिगड़ती गुणवत्ता को देखते हुए प्राकृतिक खेती की ओर लौटना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से स्थानीय संसाधनों पर आधारित पद्धतियां अपनाकर कृषि को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की अपील की।

पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. शिवानी ने प्राकृतिक खेती की विभिन्न व्यावहारिक पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने जीवामृत, बीजामृत एवं घनजीवामृत जैसे प्राकृतिक आदानों को तैयार करने और उनके उपयोग की विधि समझाई। साथ ही फसल सुरक्षा के लिए आग्नेयास्त्र, ब्रह्मास्त्र एवं नीमास्त्र जैसे पारंपरिक प्राकृतिक उपायों की उपयोगिता और निर्माण प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से तैयार इन आदानों के उपयोग से खेती की लागत कम करने और रासायनिक आदानों पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार तथा सामाजिक-आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने प्राकृतिक खेती की व्यावहारिक उपयोगिता और किसानों के बीच इसके प्रभावी प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रचना दूबे ने किया, जबकि वैज्ञानिक डॉ. गौस अली ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    सासाराम (रोहतास)। बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनहित को बनाए रखने की चुनौती लगातार बढ़ रही है। लोकप्रियता की होड़ और सामाजिक उत्तरदायित्व के बीच…

    Share

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    (राष्ट्रीय ग्रंथालय सप्ताह विशेष : 14-20 नवंबर 2026) जीवन में जो महत्व अमूल्य शिक्षा का है, वही महत्व ग्रंथालयों का भी है। किसी भी काल या समय में ग्रंथालयों का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    प्राकृतिक खेती को टिकाऊ कृषि का आधार बनाने पर जोर, 31 किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारिता की भूमिका पर परिचर्चा, निष्पक्षता और जनहित पर जोर

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज